
*कलियासोल प्रखंड की मुखिया प्रत्याशी सुमित्रा देवी ने चलाया जनसम्पर्क अभियान,कहा – जनता वोट दें, पूरी ईमानदारी से काम करूंगी*

कलियासोल प्रखंड के धोबाड़ी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुमित्रा देवी ने अपने पंचायत में जनसम्पर्क चलाया तथा जनता से इस चुनाव में मुखिया पद पर जिताने का अपील किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता अगर उन्हें मौका देती है तो वे इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने बताया कि आज यहां ना तो लोगों की समस्याएं हल हुई नही कोई बुनियादी जरूरते पूरी हुई।उन्होंने इसके लिए पूर्व के मुखिया को जिम्मेबार बताते हुए कहा कि अगर क्षेत्र की मुखिया जागरूक नही हो तो ये समस्याएं होती रहेगी.

उन्होंने पूरी ईमानदारी से विकास काम का वादा करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र के जनता के लिए काम करना चाहती है इसी लिए इन्हें मौका दें.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
