
बड़कागांव- कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

कर्णपुरा महाविद्यालय में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के प्रभारी प्राचार्य प्रोफ़ेसर कीर्तिनाथ महतो ने विद्यार्थियों को बताया कि अब डीजी लॉकर में अकाउंट खुलवाने के लिए सुविधा प्रदान किया गया है । जिससे बच्चों का सारा एकेडमिक सर्टिफिकेट, आई कार्ड, आधार , पेन कार्ड इत्यादि उसी डीजी लॉकर में रहेगा। कहीं भी इंटरव्यू में वही 12 अंकों का अकाउंट नंबर दिखाकर अपना इंटरव्यू पूरा कर सकते है । कोई भी सर्टिफिकेट नहीं छूटेगा, और ना ही कोई उसे चुरा सकता है। मोबाइल चोरी होने पर भी सारा सर्टिफिकेट वही रहेगा । अब विश्वविद्यालय भी बच्चों का सारा सर्टिफिकेट इसी डीजी लॉकर में डाल देगा ।इस कार्यशाला में प्रोफ़ेसर कीर्तिनाथ महतो, प्रोफ़ेसर ज्योति जलधर, प्रोफ़ेसर निरंजन प्रसाद नीरज, प्रोफ़ेसर सुरेश महतो, प्रोफेसर फजरूद्दीन अहमद, प्रोफेसर अनु कुमारी, प्रोफ़ेसर रंजीत कुमार ,प्रोफ़ेसर ऋतुराज दास, प्रोफ़ेसर पवन कुमार, प्रोफ़ेसर ललिता कुमारी, प्रोफेसर रामकिशोर प्रसाद दांगी, प्रोफ़ेसर डॉ . चंद्रशेखर राणा , प्रोफेसर लालदेव महतो ,सनवीर कुमार, राजेंद्र कुमार ,नागेश्वर महतो, तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
