
।

झाझा-: झाझा थानाक्षेत्र के करहरा गांव में जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडा, ईट पत्थर चलाते हुए जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनो पक्षों से कुल आधा दर्जनभर लोग घायल हो गए। एक पक्ष से घायल की पहचान पिंटू यादव और उसकी भाभी कविता देवी के रूप में हुई है। जबकि दूसरे पक्ष से घायल की पहचान राजेश यादव, उसकी पत्नी संगीता देवी, पिता मलभरन यादव, मां कमली देवी के रूप में हुई है। सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती करवाया गया जहां डाॅक्टर के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया लेकिन मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पिंटू यादव, कविता देवी और मलभरन यादव की स्थिति नाजुक देखने के बाद डाॅक्टर ने तीनो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। एक पक्ष से घायल कविता देवी के पुत्र ने बताया कि मेरा घर के रास्ते के विवाद के साथ साथ बथान पर मवेशी बांधने के विरोध किये जाने पर मलभरण यादव के पुत्रों ने नशा में मेरे चाचा और मां के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के घायल राजेश यादव ने बताया कि पहले पक्ष के लोगों ने बथान में मवेशी बांधने से मना किया जिसका विरोध किया तो वे लोग हमलोगों के साथ ईट पत्थर, लाठी डंडा आदि से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संदर्भ में दोनो पक्षों ने थाना मे आवेदन दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
