
संवाददाता : बरही

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत शनिवार को बरही प्रखण्ड के करसो पंचायत में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी की अध्यक्षता में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से बलराम कुमार को करसो पंचायत का अध्यक्ष व द्वारिका रविदास को सचिव बनाया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी की सोच और विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए हम सब को प्रतिबद्घ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले देश को धर्म के नाम पर बांटा और अब जात-पात के नाम पर बांट रही है, जबकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को जोडऩे का काम कर रहे हैं, कोई विपक्षी नेता ऐसा नहीं जो पांच महीने सड़कों पर कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पैदल यात्रा कर सके, यह केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष सिकंदर राणा, प्रखण्ड उपाध्यक्ष द्वारिका रविदास, उपाध्यक्ष यमुना यादव, सरयू गोप, पप्पू कुमार राणा, रामादिन राणा, गौतम कुमार, जगन्नाथ सिंह, द्वारिका रविदास, बलराम कुमार, नीरज कुमार सिंह, सौरभ कुमार सिंह, सुमित कुमार राणा, किशोरी भुइयां, रामवतार राम, मुख्तार, राजकुमार यादव, विजय कुमार, विजय सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, अर्जुन भुइयां, रामबिलास रविदास, मुकेश रविदास, मनोज कुमार, दिनेस गोप, बीरेंद्र गोप, सुरेंद्र कुमार, विकास यादव, ओम प्रकाश यादव, राजकुमार यादव, होरिल गोप, रमेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
