• Sun. Mar 8th, 2026

कमल ठाकुर का होटल धारा साहि, बाल बाल बचे लोग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 5, 2022

 

बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना मोड़ के पास कमल ठाकुर शिलाड़ीह पंचायत निवासी,एक छोटा मोटा होटल चलाया करता था जिससे लेंबुआ मोड़ पर आने जाने वाले यात्री तथा गोरहर थाना के स्टाप वहां चाय पानी नाश्ता वगैरह किया करते थे, किंतु होटल आज अचानक धारा साही हो गया। कमल ठाकुर की पत्नी भिखनी देवी ने बताया कि होटल पुराना था और इसी होटल से हम लोगों का रोजी रोजगार चलता था। इसका लकड़ी अंदर से कमजोर हो चुका था जिससे होटल अचानक धारा सही आज सुबह हो गया। हम सभी परिवार बाल-बाल बचे। होटल को रिपेयरिंग करने के लिए हम लोगों के पास पैसा नहीं था जिसके कारण होटल जर्जर अवस्था में आ चुका था। वही कमल ठाकुर ने कहा हमारा 1 पुत्र मनोज ठाकुर हैं जो बाहर में रहकर कार्य करते हैं तथा इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका पालन पोषण इन्हीं होटल के कमाई के द्वारा होता था । यह मेरा रोजगार का एकमात्र साधन था लेकिन यह होटल टूट जाने से अब हम लोगों के बीच काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। हम लोग सरकार से एक आवास की मांग कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *