
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड अंतर्गत ड़पोक पंचायत अंतर्गत गरजामु गांव में मानव कल्याण विभाग द्वारा कब्रिस्तान के चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास किया गया। योजना की प्राक्कलित राशि 24 लाख 9 हजार 999 रुपये है। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरही विधायक उमाशंकर अकेला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही प्रमुख मनोज रजक, उप प्रमुख देवलाल खुशवाहा, अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के विधानसभा अध्यक्ष मो कयूम, मुखिया इंद्रा देवी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर अकेला के साथ सभी विशिष्ठ अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व पूजा कर किया। इस मौके पर विधायक श्री अकेला ने कहा कि क्षेत्र में जहां जिस चीज की जरूरत होगी, सभी कार्य होगा, बस क्षेत्रवासियों को अपना धीरज नही खोना है। अल्पसंख्यक कल्याण समिति अध्यक्ष मो कयूम ने कल्याण विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस सुदूरवर्ती इलाके में यदि वेहरवा टांड़ एवं पीपराटांड रोड निर्माण कार्य हो जाता तो क्षेत्र में सरकार के प्रति एक विश्वास का भावना जागृत हो जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया दशरथ यादव, पंचायत समिति सदस्य रमजान अंसारी, अर्जुन रविदास, पूर्व सरपंच बैजनाथ यादव, राजेंद्र यादव, जागेशर यादव, रामेश्वर पांडे, नकुल कर्णदेदेव, मौलाना सुलेमान, मंसूर आलम, अफजल अंसारी, लियाकत अंसारी, साबिर मिया, बबून मियां, अनिल दास, राम कुमार दास, सुखदेव यादव, बलराज यादव, उमेश कुमार दास, समसुल अंसारी समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
