
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: बुधवार को सोहजाना मोड स्थित कर्पूरी चैक पर कर्पूरी जयंती जन्म शताब्दी समारोह के रूप में मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार दास के द्वारा किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में झाझा विधानसभा के विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत,पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद उपस्थित होकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा और तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये उन्हे याद किया।विधायक ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि कर्पूरी ठाकुर सदैव गरीबो के हित में बाते करते हुये कार्य करते थे।बिहार के दलित एवं वंचित समाज के साथ अन्य लोग उन्हे दुख सुख का नेता मानते थे।कर्पूरी ठाकुर ने जिस बिहार बनाने की कल्पना की थी उसे आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार पूरा कर रहे है।वही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के निर्णय पर उन्होने पीएम नरेंद्र मोदी को साधुवाद दिया और कहा कि हमलोगो की पार्टी लंबी मांग थी और बिहार विधान सभा से यह प्रस्ताव भी भेजा गया जिसके बाद उन्हे भारत देने का निर्णय लिया गया।हमलोगों की मांग पर यह निर्णय लिये जाने से पीएम को आभार प्रकट करते है।मौके पर अन्य लोगो ने भी कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में राजीव रावत,डाॅ.राजेंद्र रावत,मुन्ना सिन्हा,सुबोध केशरी,लखन मंडल,अब्दुल क्यूम,छेदी पासवान,सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं अन्य लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
