

धनबाद : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर कपुरिया ओपी क्षेत्र के कपुरिया मोड़ के पास शुक्रवार को टेंपों व डिजायर कार के बीच टक्कर हो ग ई। इस घटना में टेंपों पर सवार निशाद फातिमा (महुदा) नामक महिला जख्मी हो ग ई, जबकि अन्य यात्रियों को आंशिक चोटें आई है। घटना में टेंपों व डिजारय कार क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जख्मी व आंशिक रूप से चोटिल यात्रियों को इलाज के लिए एस एन एम एमसीएच धनबाद भेज दिया।

पुलिस ने डिजायर कार को जब्त कर ओपी ले आई है। टेंपों चालक यात्रियों को लेकर महुदा से पुटकी की ओर जा रहा था, जबकि डिजायर पुटकी की ओर से आ रहा था। इसी दौरान कपुरिया मोड़ के पास दोनों वाहन टकरा ग ई। डिजायर एसबीआई भेलाटांड शाखा में कार्यरत महिला बैंककर्मी की है। वाहन महिला बैंककर्मी खुद चला रही थी। घटना के बाद वह वैंक चली ग ई। इधर घटना की सूचना पाकर लोगों की भीड़ वहां जुट ग ई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
