• Sat. Feb 28th, 2026

कनीय अभियंता से परेशान उपभोक्ता ने सीएम को किया ट्वीट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 18, 2023

 

चौपारण : प्रखण्ड में बीते दिनों बिजली चोरी के आरोप में कई बिजली उपभोक्ताओं पर कनीय अभियंता के द्वारा जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद विद्युत उपभोक्ताओ ने भी कनीय अभियंता ओंकार जयसवाल पर पैसे मांगने और नहीं देने पर कनेक्शन रहने के बावजूद नियम को ताक पर रखकर जानबूझकर मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठी एवं काल्पनिक तथा बिना सत्यापन के प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए काउंटर केस किया है। इसे लेकर बिजली उपभोक्ता मनोज यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री रामेश्वर ओरांव, पीआरडी झारखंड,डीसी हज़ारीबाग सहित अन्य को ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या था मामला

इस सम्बंध में चौपारण नावाडीह निवासी बिजली उपभोक्ता मनोज यादव पिता सत्यानन्द यादव, मरहेड़ी निवासी नकीब खान पिता स्व रईस खान,दीपक सिंह पिता उदय प्रताप सिंह सहित ने थाने में आवेदन देकर कहा है कनीय अभियंता नियम को ताक पर रखकर जानबूझकर मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से झुठी एवं काल्पनिक तथा बिना सत्यापन के प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। आवेदन के अनुसार विद्युत कनेक्शनधारी हूँ और फिक्स बिल का नियमित भुगतान करते आ रहा हूँ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *