
Tuesday, August 29, 2023

*पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का व्रत रखा जाता है। कजरी तीज को कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है।*

*ऐसी मान्यता है कि कजरी तीज का सर्वपर्थम व्रत माता पार्वती ने अपने वैवाहिक जीवन के लिए किया था। यही वजह है कि सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है।*
*इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर, शनिवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं व्रत करती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूरे विधि विधान से पूजा करती हैं।*
*कजरी तीज के मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती को शीघ्र प्रसन्न करने और आशीर्वाद पाने के लिए अपनी राशि के अनुसार भोग चढ़ाएं।*
मेष राशि: बेसन के लड्डू
वृषभ राशि: सफेद मावे की मिठाई
मिथुन राशि: पंच फलों का भोग
कर्क राशि: मूंग दाल का हलवा
सिंह राशि: दूध और मिश्री
कन्या राशि: सूजी से बने पकवान
तुला राशि: लाल रंग की मिठाई
वृश्चिक राशि: गोले या गोले से उसकी मिठाई का भोग लगाएं।
धनु राशि: देसी घी का चूरमा
मकर राशि: बूंदी के लड्डू और तिल के लड्डू
कुम्भ राशि: शहद
मीन राशि: पंचमेवे से बनी खीर
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
