
पंकज ठाकुर

बड़कागांव।ओबीसी कांग्रेस ने बड़कागांव प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दर साव के अगुवाई में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों के बीच कांग्रेस गारंटी कार्ड बांटा गया।इस अवसर पर मुख्य रुप से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, ओबीसी जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता,जिला महासचिव सुनिल साहू, प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चोबे आदि उपस्थित हुए।विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि इस बार देश में सिर्फ राहुल गांधी की गारंटी चलेगी। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने और तानाशाह रोकने के लिए हैं। सभी का हक और अधिकार बची रहें।जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा की जनता अबकी बार परिवर्तन चाह रही है। खासकर ओबीसी वर्ग के मतदाताओं में भाजपा सरकार से काफ़ी नाराज है। हमें जनता तक कांग्रेस गारंटी कार्ड और राहुल गांधी के विचार को पहुंचना हैं। इसके साथ ही प्रखंड अध्यक्ष को पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से घर घर तक कांग्रेस की गारंटी वितरण करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस मौके पर पूर्व मुखिया विगल चौधरी,जगनंदन प्रसाद गुप्ता, सुरेश महतो,रमेश सिंह भोक्ता,दीपक करमाली,प्रेम लता, त्रिलोकी साव, पदुम साव,कुलेश्वर राम, निरंजन साव, राजेश साव,संतोष साव, धनु यादव, सुखदेव महतो, अनिल राम आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
