• Mon. Mar 2nd, 2026

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने डीआरएम कैंपस में दिया धरना*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 4, 2022

 

*धनबाद :* 15 सूत्री मांग को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने गुरुवार को डीआरएम कैंपस में धरना दिया.धरनार्थियों का कहना है कि रेलवे , हमसभी लोको पायलेट के साथ सौतेला व्यवहार कर कर रहा है. 8 घंटे के बजाए 9 घंटे से लेकर 18 घंटे तक हमसे काम लिया जा रहा है.

हम सभी को ऊपरी भक्ता भी नहीं मिलता हैं. इतना ही नहीं लोको पायलट से गार्ड की ड्यूटी कराई जा रही है, जबकि लोको पायलट 19 सौ ग्रेड पे कार्य करती है तथा गार्ड 28 सौ ग्रेड पेपर काम होते हैं.

जब लोको पायलट को गार्ड की ड्यूटी कराया जाता है तो इसका हम सब विरोध नहीं करते हैं बल्कि हम सभी को 28 सौ ग्रेड पे लागू करें और सुचारू रूप से काम ले ताकि हम सब को भी किसी भी तरह का कोई परेशानी ना हो. रेलवे को बेचने का काम भी शुरू हो चूका. वक्त रहते इस पर रोक नहीं लगाया गया तो करोड़ों रेल कर्मियों की नोकरी चली जायेगी. बिना टेक्निकल मैकेनिक के ट्रेन को चलाने का काम हो रहा है. यही हाल रहा तो रेलवे में बड़ा हादसा होंने से कोई नहीं रोक सकता है. धरना में यूनियन नेताओं के साथ दर्जनों लोको पायलट शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *