
नरेश विश्वकर्मा (अंतर्कथा )निरसा

निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा स्थित लतीफ बाबू तलाब समीप शनिवार की अहले सुबह एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरवार के नेतृत्व में सीआईएसएफ निरसा पुलिस एवं ईसीएल की सुरक्षा टीम द्वारा हजारों की संख्या में बोरे में भरकर रखा अवैध कोयला जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कोयले के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं पुलिस इस कारोबार से जुड़े लोगों की बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है। वही खुले में हजारों की संख्या में कोयला भरा बोरा मिलना निरसा पुलिस की विफलता को दर्शाता है। जबकि पिछले कुछ दिनों से लगातार निरसा एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरवार, निरसा पुलिस एवं सीआईएसएफ के द्वारा अवैध कोयला व्यापारियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। बावजूद हजारों की संख्या में कोयला मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरवार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुगमा स्थित लतीफ बाबू तालाब समीप एवं मुगमा रेलवे स्टेशन समीप मैदान में भारी संख्या में बोरे में कोयला जमा कर रखा गया है। जिसे आसपास के भट्ठों में खपाने की योजना है। उसी सूचना पर एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस को भारी संख्या में बोरे में भरकर रखा कोयला को पकड़ने में सफलता मिली है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
