• Fri. Mar 6th, 2026

एबीवीपी ने मनाया सुभाष चन्द्र बोस जी का जयंती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी का जयंती बाबूगांव हजारीबाग में मनाई गई,
कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सोनू राय ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। यह दिन विश्व इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। नेताजी का मनना था कि अंग्रेजों को भारत से खदेडे के लिये एक सशक्त क्रांति की आवश्यकता है। उनके द्वारा दिया गया जयहिन्द का आज भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। जिला संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि नेताजी ही एक ऐसे महानायक थे। जिन्होने भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया। देश का हर युवा नेता जी अपना आदर्श मानता है, । तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा” का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया।भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम संबोधित करते हैं,उन्होंने लोगो को कहा कि देश व अपने समाज के लिए जीना है और उन्हें आगे बढ़ाना है, तो नेताजी के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है., मौके पर सोनू राय, जिला संयोजक प्रभात कुमार,पवन कुमार,रंजीत, शिवम, प्रकाश, साहिल,अक्षय, कृष्णा, कनिका, पृथ्वी, अंजली आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *