• Fri. Apr 3rd, 2026

एनडीए के जीत पर बड़कागांव में आजसू कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बाटकर मनाया जश्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 5, 2024
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव । देश में आम चुनाव के बाद एनडीए की मिली बहुमत एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मनीष जायसवाल एवं गिरिडीह में आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रचंड जीत के बाद बड़कागांव मुख्य चौक में आजसू के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता में जश्न का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, सुदेश महतो जिंदाबाद,चंद्र प्रकाश चौधरी जिंदाबाद मनीष जायसवाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी कर एवं लोगों में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। मौके पर उपस्थित आजसू पार्टी की केंद्रीय सचिव सह मुखिया अनिकेत नायक ने कहा देश की जनता एवं झारखंड की जनता ने एनडीए को बहुमत देकर एक बार फिर से यह बता दिया है कि देश का विकास मोदी जी ही और एनडीए ही कर सकता है। वहीं केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह ने कहा कि जिस तरीके से हजारीबाग और गिरिडीह में मनीष जायसवाल एवं चंद्र प्रकाश चौधरी ने जीत दर्ज किया है इससे साबित होता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में यह गठबंधन के सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे और झारखंड में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी साथी उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से भी 2024 में आजसू के रौशन लाल चौधरी विधायक बनकर झारखंड में बड़कागांव का आवाज बनेंगे। और बड़कागांव के रुके विकास के को गति देंगे। मौके पर केंद्रीय सचिव सह मुखिया अनिकेत नायक,

प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो, संदीप कुशवाहा, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ,वीरेंद्र प्रसाद, संजय महतो ,सब्बू खान , वरिष्ठ नेता उमेश दागी ,संजय कुशवाहा ,भाजपा नेता अरुण मालाकार ,तुलेश्वर महतो ,रवि जायसवाल ,अजीत कुमार, पंकज कुमार ,अवध कुमार मेहता, घनश्याम कुमार, कमलेश कसेरा ,सुनील कुमार ,अर्जुन कुमार ,उपेंद्र कुमार ,बालेश्वर महतो ,योगेंद्र महतो ,सुरेश दागी ,कालेश्वर महतो, नारायण महतो इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *