• Wed. Mar 4th, 2026

एनडीए की सरकार बनने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर खूब मिठाइयां बांटी,पटाखे फोड़े।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 28, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

*लखीसराय (केशव कुमार)-:* लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड भाजपा कार्यालय हलसी में बिहार में एनडीए की सरकार बनने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर खूब मिठाइयां बांटी,पटाखे फोड़े। लखीसराय जिले के विधायक विजय कुमार सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से जिले के लोगों में खास उत्साह हुआ। बता दे कि डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह 1961 के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने सामान्य वर्ग को उपमुख्यमंत्री बनाने का कार्य किया। वहीं मौजूद प्रखंड अध्यक्ष रंजय कुमार उर्फ मनोहर, जिला मंत्री शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार उर्फ पप्पू, जिला कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, रामबरन सिंह, विनोद सिंह, विनय सिंह, संजय सिंह, रोशन कुमार, बच्चू राम, भारत महतो, पवन कुमार, संजय वर्मा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *