• Sun. Mar 15th, 2026

एनटीपीसी ने बादम में 180 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2023

 

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट
बादम के अंसारी मोहल्ला स्थित निहाल सगीर के नेतृत्व में एनटीपीसी के सौजन्य से 180 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।कंबल का वितरण 20 सुत्री सदस्य सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमाल सगीर के हाथों दिया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण के तहत क्षेत्र के जरूरतमंदों को उपेक्षा नहीं किया जाएगा।बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में सहयोग हो ,यही हमारा प्रयास रहेगा।एनटीपीसी बादम कोल ब्लॉक के असिस्टेंट जीएम शिव प्रसाद चौधरी ,एजीएम श्रीकांत सिन्हा ने भी सहयोग किया।शिव प्रसाद चौधरी ने कहा कि एनटीपीसी कोल ब्लॉक बादम द्वारा यहां के लोगों को किसी तरह परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
नेहाल सगीर ने बताया कि बढ़ती ठंड में महिलाएं और बुजुर्ग व्यक्तियों को काफी परेशानी हो रही थी । इसीलिए एनटीपीसी द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा हैं।
बादम पंचायत में लगभग 300 लोगों को कंबल बांटने का लक्ष्य हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *