
*नयी दिल्ली :* 70 -80 के दशक की जानी-मानी गायिका और हीरोइन. वो बला की खूबसूरत थीं. उनके तीखे नैन-नक्श, कातिल हंसी, जो भी देखता देखता ही रह जाता. आपने पहचाना किस एक्ट्रेस की बात हम कर रहे हैं, ये एक्ट्रेस हैं सुलक्षणा पंडित, जिन्होंने संजीव कुमार के साथ तीन फिल्मों में काम किया. लेकिन कौन जानता था कि इनकी जिंदगी और करियर प्यार के चक्कर में तबाह हो जाएगा.
*1975 में सुलक्षणा और संजीव कुमार ने ‘उलझन’ में साथ काम किया था.*
बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर हम प्यार के किस्सों को फिल्मों को साथ रीयल में भी देखते हैं. किसी का प्यार मुकम्मल हो जाता है, तो किसी को ये प्यार नसीब नहीं पाता. बॉलीवुड का एक सुपरस्टार, जो अपने फिल्मों से ज्यादा अपने प्यार के किस्सों के लिए जाने गए, किसी ने उनके प्यार को कुबूल नहीं किया, तो उन्हें भी जिसने अपने दिल का हाल बताते हुए प्यार का इजहार किया, तो उन्होंने उसके प्यार को ठुकरा दिया. हेमा मालिनी, नूतन और सुलक्षणा पंडित के साथ एक एक्टर का नाम जुड़ा, लेकिन ताउम्र कुंवारे रहे. अब तो आप समझ गए होंगे कि हम बात किसकी कर रहे हैं. बात हो रही हैं अपने दौर के सुपरस्टार संजीव कुमार की।
*70 -80 के दशक की जानी-मानी गायिका और हीरोइन :*
वो बला की खूबसूरत थीं. उनके तीखे नैन-नक्श, कातिल हंसी, जो भी देखता देखता ही रह जाता. आपने पहचाना किस एक्ट्रेस की बात हम कर रहे हैं, ये एक्ट्रेस हैं सुलक्षणा पंडित, जिन्होंने संजीव कुमार के साथ तीन फिल्मों में काम किया. लेकिन कौन जानता था कि इनकी जिंदगी और करियर प्यार के चक्कर में तबाह हो जाएगा. कौन जानता था कि हमेशा ही हंसती और खिलखिलाने वाली ये हीरोइन एक दिन खामोश होकर गुमनामी में खो जाएगी.
*पहली बार संजीव को देख दिल हार बैठी थीं सुलक्षणा*
सुलक्षणा ने साल 1967 में फिल्म के लिए पहली बार गाना गाया था. इसी दौरान उन्हें फिल्मों में एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे. साल 1975 में उन्होंने फिल्म ‘उलझन’ से डेब्यू किया था. फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कुमार थे. गंभीर स्वभाव के संजीव को देखते ही सुलक्षणा को उन पर प्यार आ गया. लेकिन संजीव का दिल तो किसी और के लिए धड़क रहा था.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
