
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

सेवा सप्ताह के तृतीय दिवस दिन मंगलवार को एकल अभियान एवं भामाशाह सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से संचालित बाल संस्कार केंद्र का बरही प्रखंड के तीन शाखा के स्वयंसेवकों के द्वारा सेवा प्रकल्प दर्शन का कार्य संपन्न हुआ। हरिला ग्राम के संस्कार केन्द्र में उपस्थित सभी 32 भैया बहनों के मध्य वार्ता के क्रम में ज़िला सह सेवा प्रमुख रजनीश कुमार पांडेय ने ठंढ से बचाव के उपाय को साझा किया। खण्ड सेवा प्रमुख प्रिंस रविशंकर प्रियदर्शी ने नन्हे बच्चों को देश प्रेम की बात समझाया। एकल विध्यालय करसो में प्रभु राणा एवम् सुधीर चन्द्रवंशी उपस्थित भैया बच्चों का मार्गदर्शन किया। धमना में इन्द्रदेव कुमार एव नीतेश कुमार ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य के प्रति अर्जुन जैसा बनने का प्रयत्न करना चाहिए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
