• Sat. Apr 4th, 2026

एकड़ा में किशुन हांड़ी मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 13, 2023
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद।एकड़ा झारखण्ड मोड़ खेल मैदान में तीन दिवसीय स्वर्गीय किशुन हांड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मॉ महारानी क्लव धनसार ने फैमस एकेडमी क्लब धनबाद को 2 = 0 से हराकार खिताब पर कब्जा कर लिया प्रतियोगिता मे कुल 16 टीमों ने भाग लिया था जिसका फाइनल गुरूवार को सांध्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाघमारा भाजपा विधायक प्रतिनिधि श्री दिनेश रवानी और टाइगर फोर्स के स्थानीय नेता सुनिल रॉय थे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप मे वासदेवपुर के परियोजना पदाधिकारी नारायण प्रसाद थे। विजेता टीम को दिनेश रवानी ने ट्रॉफी और नगद राशि पुरस्कार के रूप मे प्रदान किया वही उपविजेता को सुनिल रॉय ने ट्रॉफी और एक मवेशी बकरा देकर सम्मानित किया प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के रूप मे राहुल हरि को प्रदान किया गया मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित दिनेश रवानी ने कहा कि सबसे पहले मै प्रतियोगिता के आयोजन कर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उनहोंने इतने बडे का सफल आयोजन किया। खेल लोगो के आपसी सोहार्द को वढ़ाता है समाजिक भेदभाव को समाप्त करता है। वही सुनिल रॉय ने कहा कि खेल तन और मन को मेल मिलाप करता है। उन्होने खासकर उपविजेता टीम को प्रेरित करते हुए कहा कि आज आप रनर है कल आप विजेता होगे कार्यक्रम को सफल बनाने मे सर्वश्री राहुल स्टार क्लव एकड़ा के जितू हांड़ी,राजेश हांड़ी,अध्यक्ष बेचन हांड़ी सचिव रोहित हांड़ी,कप्तान राहुल हांड़ी ,मिथुन,हांड़ी समाज युवा अध्यक्ष सोनू कुमार हांड़ी,लोयाबाद युवा नेता सोलो मल्लाह ,सुगा हांड़ी,राजू हांड़ी,रमेश हांड़ी,अजय हांड़ी,संजय हांड़ी,धनंजय हांड़ी,सोनू हांड़ी,अनिकेत हांड़ी,रितेश हांड़ी,विनीत हांड़ी इत्यादि का योगदान सराहनीय रहा अलावे इस कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शक महिला पुरुष उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *