• Tue. Mar 10th, 2026

उमेश यादव दूसरी बार बने जदयू के प्रखंड अध्यक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 16, 2022

 

सवाद सूत्र, मेसकौर (नवादा):-बुधवार को जदयू प्रखंड कार्यालय मेसकौर में जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया। जिसमें निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ उमेश यादव को दूसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित चंद्रमौलेश्वर सिंह एवं प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार चौहान ने विधिवत चुनाव करवाया।

चुनाव करवाने के उपरांत पर्यवेक्षक चंद्रमौलेश्वर सिंह ने सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का आज चौमुखी विकास हो रहा है। सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर चल रही हैं।

दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए राजेश कुमार उर्फ उमेश यादव ने बताया कि आगामी 20 नवंबर को जदयू के जिला अध्यक्ष के चुनाव हेतु प्रखंड से 15 सदस्य आवश्यकता पड़ने पर मत का प्रयोग कर सकते हैं। जिसमें अध्यक्ष के अलावे 14 सक्रिय सदस्यों को डेलीगेट मेंबर के रूप में मनोनीत किया गया। जिसमें अति पिछड़ा वर्ग से 03, अनुसूचित जाति से 02 ,महिला मोर्चा से 02, अल्पसंख्यक से 01, सामान्य कोटि से 06 सदस्यों को डेलीगेट मेंबर के रूप में मनोनीत किया गया। सभा में मंच का संचालन सत्यप्रकाश मिर्जापुरी ने किया। वहीं चुनाव प्रक्रिया में जनता दल यूनाइटेड के लगभग सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए डेलीगेट मेंबर

सत्यप्रकाश मिर्जापुरी, खुर्शीद खान, हीरालाल कुमार, राकेश कुमार ,कमलेश प्रसाद, महेश्वर प्रसाद, निरंजन कुमार ,शंकर कुमार, शिव शंकर सिंह, रत्येंद्र कुमार ,गोरेलाल राजवंशी ,अनिल कुमार भारती, बुगली देवी, रीना देवी डेलीगेट मेंबर के रूप में मनोनीत किए गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *