• Mon. Mar 2nd, 2026

उपायुक्त के निर्देश पर दुरुस्त हुई गया पुल अंडर पास, श्रमिक चौक व पूजा टॉकीज चौक की सड़कें

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 25, 2023

 

धनबाद.उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन के निर्देश पर गया पुल अंडर पास, श्रमिक चौक एवं पूजा टॉकीज चौक के पास खराब हो गई सड़क दुरुस्त हो गई है। उपायुक्त के निर्देश पर आरसीडी ने मेटल चिप्स व बिटुमेन का उपयोग कर, रोड रोलर चलकर सड़क को दुरुस्त किया है। जिसके परिणामस्वरुप इस सड़क पर वाहनों का आवागमन सरलता और सुचारू रूप से हो रहा है। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान भी हो गया है। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त द्वारा 21 अगस्त को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की समीक्षा की गई थी। इस दौरान उन्होंने आरसीडी को गया पुल अंडरपास, श्रमिक चौक तथा पूजा टॉकीज चौक के पास खराब हो गई सड़क को युद्ध स्तर पर चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *