• Thu. Mar 12th, 2026

उत्तर प्रदेश -भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने आने से किया गया मना पोस्टर मामले में पुलिस की कार्रवाई हुई और भी तेज, 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 28, 2022

*उत्तर प्रदेश -भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने आने से किया गया मना पोस्टर मामले में पुलिस की कार्रवाई हुई और भी तेज, 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।*

यूपी के मेरठ जिले के थाने में बवाल करने और आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस अब कार्रवाई और भी तेज कर दी है। अब तक हंगामा करने के बाद विवादित बैनर लगाने के मामले में पुलिस ने 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनमें से कई के नाम की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।
बताया जाता है कि रात में मुकदमा दर्ज होने से पहले ही सभी आरोपी घरों से फरार हो गए।

पुलिस की दबिश में वह हाथ नहीं है। रात भर पुलिस का एक्शन चला, जिसके बाद करीब तीन बजे सुभारती के पास एक होटल से छह युवक गिरफ्तार कर लिए गए। फिलहाल सभी को टीपी नगर थाने में रखा गया है। सभी का आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, उन लोगों का भी आपराधिक इतिहास होने की जानकारी मिल रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इसकी पुष्टि कर दी है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मेडिकल पुलिस थाने में लगे एक कथित बैनर की तस्वीर शुक्रवार को वायरल हुई जिसमें लिखा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने आना मना है। थाने की दीवार में लगे बैनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उक्त तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ”ऐसा पहली बार हुआ है इन पांच-छह सालों में। सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में। ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *