• Thu. Jan 1st, 2026

उत्तरी छोटानागपुर कोयला कर्मचारी संघ शाखा कार्यालय बड़कागांव का उद्घाटन किया गया

ByAdmin Office

Mar 17, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव प्रखंड के सिंदुवारी गांव में उत्तरी छोटानागपुर कोयला कर्मचारी संघ शाखा कार्यालय बड़कागांव का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष गोविंद महतो एवं महामंत्री नवीन सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव गैलेक्सी गौरव के द्वारा किया गया।कार्यालय का उद्घाटन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयकारे के साथ किया गया।कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गोविंद महतो ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर कोयला कर्मचारी संघ हजारीबाग झारखंड का रजिस्टर श्रमिक संघ झारखंड के द्वारा 28 फरवरी 2024 का निबंधन संख्या 327/2024 का प्रमाण पत्र दिया गया है।श्री गोविंद ने आगे कहा कि संघ का गठन सिर्फ और सिर्फ कर्मचारियों के हित के लिए किया गया है।और उनकी समस्या का समाधान के लिए है।वहीं यूनियन के महामंत्री नवीन सिन्हा ने कहा कि यह यूनियन मजदूरों के हित के लिए बनाया गया है। एनटीपीसी सह अधिनस्थ कंपनियों के अलावे ऋतिक , बीजीआर , एनएमडीसी , अडानी, त्रिवेणी सैनिक, सरमिता सहित बड़कागांव क्षेत्र में कार्यरत सभी कॉल कंपनियां एवं ओएनजीसी में सभी कंपनियों के कर्मचारियों को सदस्य बनाया जा रहा है। इसके अलावा बड़कागांव , केरेडारी एवं तलसवार में जल्द ही कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा।मौके पर मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष गोविंद महतो, महामंत्री नवीन सिंहा, सचिव गैलेक्सी गौरव, सह मंत्री आनंद प्रसाद कुशवाहा , कोषाध्यक्ष जुलफेकार अंसारी, संगठन मंत्री बशीर अंसारी , लक्ष्मण वर्मा महेंद्र महतो , रामचशरण महतो , कार्तिक महतो , रवि कुमार , दिनेश्वर महतो , कैलाश महतो , ईश्वर साव , पप्पू साव , अशोक राम, रूपेश राम, राजेश कुमार , गोविंद कुमार, अमित कुमार , प्रमोद कुमार महतो सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *