
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के तलसवार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलसवार में रविवार रात्रि में अज्ञात चोरों ने दरवाजा मे लगे ताला के कड़वा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन राम ने थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करने की आगरा पुलिस से किया है। तत्पश्चात प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को भी आवेदन देकर चोरी की घटना का सूचना दिया गया। रविवार की रात अज्ञात चोर विद्यालय के चावल गोदाम के दरवाजा का ताला एवं कड़वा को तोड़कर अंदर घुसे और विद्यालय मे बच्चों का मध्यान भोजन का दो बोरा चावल एक बोरा मसूर दाल एक टीना सरसों तेल एवं अन्य और भी कई सामान को चोरों ने चुरा ले गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन राम के अनुसार सोमवार को जब सभी शिक्षकों विद्यालय प्रातः 7:00 बजे पहुंचे तो उन्हें चोरी की इस घटना की जानकारी हुई तत्काल प्रधानाध्यापक के द्वारा मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, एवं ग्रामीणों को सूचना दिया । मौके पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया एवं गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना को देखकर उन्होंने कहा कि थाने में आवेदन देकर सूचना कर दें। प्रधानाध्यापक के द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व भी विद्यालय में दो बार चोरी की घटना घट चुकी है।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
