• Wed. Mar 4th, 2026

ईसीएल प्रबंधक से नाराज  श्यामपुर बी के मजदूरों ने डेड बॉडी को हाजिरी घर के समीप  रखकर किया  प्रदर्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 19, 2022

अंतर्कथा :संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा :निरसा

श्यामपुर वी कोलियरी मैं माइनिंग सरदार के पद पर  कार्यरत
पवन कुमार शर्मा उम्र 58 साल जो अपने बड़े लड़की के साथ चोपड़ा कॉलोनी में रहते थे श्यामपुर वी कोलियरी मैं माइनिंग सरदार के पद पर  कार्यरत थे आज ड्यूटी में उनका अचानक तबीयत बिगड़ने से वह रीजनल हॉस्पिटल मुग्मा चेकअप कराने के लिए गए मगर वहां डॉक्टर नहीं होने पर वह मैथन मोड़ मैं एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया जहां डॉक्टर सलाह दिया कि उनका पल्स रेट बहुत कम है उसे तुरंत कोई बड़ी हॉस्पिटल में एडमिट होना जरूरी है इसी बात का सुनकर उसके घर वाले उन्हें शकतोड़िया ले जा रहे थे इसी बीच  तालडागा के समीप उनका  12:45 हार्ट अटैक से देहांत हो गया जबकि वह ड्यूटी पीरियड में रहने के कारण उनका नॉमिनी का नौकरी का प्रावधान है ईसीएल प्रबंधक नौकरी देने में टालमटोल रवैया अपना रहे हैं इधर उनके परिजन और श्यामपुर बी, के मजदूर लाश को लेकर  कोलियरी मैं प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है  उधर  मजदूरों का कहना है जब तक ईसीएल प्रबंधक उनका नॉमिनी को नौकरी में ज्वाइन नहीं दे देती तब तक वह लाश को उठाने नहीं देंगे और पूरा  प्रोडक्शन ठप रहेगा, जिसमें मासस नेता रामजी यादव राजद नेता तारा पदों धिवर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के लकी  सोरेन, सुशील कुमार एरिया सेक्रेटरी इमोसा एवं   पार्थो चटर्जी आदि उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *