• Fri. Feb 27th, 2026

ईसीएल के कापासारा आउटसोर्सिंग में आठवें दिन मजदूरों के समर्थन में बीसीकेयू ने प्रबंधन के खिलाफ झंडा लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 15, 2023

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

 

ईसीएल के कापासारा आउटसोर्सिंग में आठवें दिन मजदूरों के समर्थन में बीसीकेयू ने प्रबंधन के खिलाफ झंडा लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

कहा जबतक प्रबंधन हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तबतक आउटसोर्सिंग का चक्का जाम रहेगा

मुगमा : ईसीएल के कापासारा कोलियरी में मारपीट की घटना के आठवें दिन मासस समर्थित बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ( बीसीकेयू ) के बैनर तले मासस नेता सह जिप सदस्य बादल चंद्र बाउरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आउटसोर्सिंग परिसर पहुंचकर मजदूरों के समर्थन में प्रबंधन के खिलाफ झंडा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही यूनियन के नेताओं ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पूछने पर बादल चंद्र बाउरी ने बताया कि प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। सबसे पहले प्रबंधन सभी मजदूरों को पीएफ से जोड़े व एचपीसी लागू करें। साथ ही प्रबंधन मजदूरों पर दर्ज झुठे मुकदमे वापस ले व सभी मजदूरों को काम पर रखें। आउटसोर्सिंग में एचपीसी द्वारा तय मजदूरी को लेकर हमलोगों ने आरएलसी में 2022 में केस दर्ज किया था जिसमें हमारी डिग्री हो गई है। वह पेमेंट प्रबंधन को अविलंब करना होगा। आउटसोर्सिंग प्रबंधन शुरू से मजदूरों का पीएफ काटते गया परंतु 12 – 14 माह होने को गया। आजतक मजदूरों के पीएफ का पैसा जमा नहीं हुआ।अब तक मजदूर अपने पैसे से अपना ईलाज कराते थे। अब मजदूरों को मेडिकल सुविधा भी देनी होगी। जबतक प्रबंधन हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तबतक आउटसोर्सिंग का चक्का जाम रहेगा। मौके पर बादल चन्द्र बाउरी,विनय सिंह, रोशन मिश्रा, दिनेश हाड़ी, राजु राय, उन्नत माझी, राजेश बाउरी,उमापदो कुम्भकार, राहुल मिश्रा,आकाश साव,अशरफ, संतोष पालित, अशोक शर्मा,लव बाउरी, अर्जुन बाउरी, उज्वल रवानी, अंजु चटर्जी, मेनका मंडल, सुशीला देवी, अन्ना देवी, कमलेश यादव,विवेक गोप सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *