
धनबाद : तप रहा है पूरा झारखंड। पलामू में तापमान 45 डिग्री के पार चल रहा है। ऐसी स्थिति कि लोग अपने काम के लिए भी घर से बाहर निकलना बिल्कुल मुनासिब नहीं समझते तब भी ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल पी एन एम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश तथा ईसीआरकेयू बरकाकाना के सचिव महेंद्र प्रसाद महतो सी आई सी सेक्शन में पदस्थापित रेलकर्मियों से मिलने और उनकी समस्याओं से रूबरू होने एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पदयात्रा कर रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए लातेहार में कार्यरत बरकाकाना शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर प्रसाद ने बताया कि गुरूवार को सी आई सी सेक्शन में केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा कुमण्डी,बेंदी,लातेहार,देमू, रिचुघुटा,चेतर तथा टोरी स्टेशन का दौरा किया । उनके साथ साथ ईसीआरकेयू की लातेहार युवा समिति के सक्रिय सदस्यों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर रेलकर्मियों की “ऑन द स्पाट”वस्तुस्थिति जानने समझने के लिए कड़ी धूप की परवाह किये बिना संगठन के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरे के दरमियान ईसीआरकेयू की तरफ से सभी रेलकर्मियों को ओ आर एस पैकेट वितरित किये गए। लातेहार में पेयजल आपूर्ति के लिए बने पम्प हाउस का भी निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों पम्प हाउस का पम्प और बैटरी की चोरी हो गई थी और आंधी पानी में इसपर लगा शेड भी उड़ गया था जिससे कोलोनियों एवं स्टेशन में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। मो ज़्याऊद्दीन के समक्ष रेलकर्मियों ने अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि यह बडे़ ही दु:ख की बात है कि इस गर्मी में रेलप्रशासन ने अपने कर्मचारियों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। किसी भी रेलवे स्टेशन या कालोनी में पेयजल उपलब्ध नहीं है। इतने अधिक तापमान में सेक्शन में काम कर रहे कर्मचारियों के विश्राम के लिए न तो कोई भी छायादार शेड बनाया गया है और न ही कहीं पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। रेलप्रशासन पूरी तरह से संवेदनहीन हो गया है । उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन से हमारी मांग है कि इस सेक्शन में काम करने वाले सभी रेलकर्मियों को पूरे ग्रीष्म ऋतु में सभी दिन ओ आर एस के पैकेट वितरित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
यूनियन के मीडिया प्रभारी एन के खवास में बताया कि इस अवसर पर मो सनाउल्लाह,अभयराज, संतोष कुमार,अरविंद कुमार,राकेश रजक, रंजीत मंडल,समरेश कुमार, आशुतोष,दिनेश यादव,संजीव, सुचित कुमार, दीपक,के सी बागड़ी, रंजीत कुमार,बजरंगी सहित कई रेलकर्मी शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
