• Thu. Feb 26th, 2026

इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत से की मांग, बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी ” द केरल स्टोरी पर लगे बैन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2023

 

राँची: द केरल स्टोरी पर पश्चिम बंगाल की तर्ज पर बैन लगे। यह मांग जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन से की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम को पत्र लिखा है। फिल्म के संबंध में इरफान अंसारी ने कहा कि जानबूझकर भाजपा चुनाव से पहले इस तरह की मूवी रिलीज कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। इससे पहले द कश्मीर फाइल्स भी चुनाव से पहले रिलीज कर लोगों को बांटने का काम कर चुकी है। जिस प्रकार मूवी में कथित तौर पर केरल की हजारों लड़कियों की कहानी बता कर उनका ब्रेनवाश कर पहले धर्म परिवर्तन और फिर ISIS आतंकी बनाना दिखाया गया है, वो सरासर गलत है। केरल हाईकोर्ट ने कहानी के आंकड़ों को गलत ठहराया है।

*जात-पात और धर्म को बीच में लाकर बांटती है भाजपा*

भाजपा को लेकर इरफान ने कहा कि उसके पास कोई एजेंडा नहीं है। सिर्फ जात-पात के नाम पर और धर्म को बीच में लाकर लोगों को बांटने का काम करती है। यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं। चुनाव आते देख नए-नए हथकंडे अपनाने लगते हैं। इसलिए झारखंड सरकार से अविलंब इस तरह की मूवी, जो किसी एक समुदाय को बदनाम करने के लिए बनाई गई हो, को बंद करने की मांग करता हूं। ऐसी फिल्में हमारे देश की एकता और शांति के लिए खतरा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *