• Thu. Mar 12th, 2026

इन्द्रपुरी चौक पर बन रहे अनाधिकृत निर्माणाधीन भवन को किया गया धवस्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2022

हजारीबाग निगम क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से बन रहे किसी भी निर्माण कार्य का जांच की जा रही है। इसी के आलोक में आज नगर आयुक्त के आदेशानुसार सहायक नगर आयुक्त शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में इन्द्रपुरी चौक छठ तालाब के पास अनाधिकृत निर्माण कार्य को रूकवाते हुए वहां बन रहे Plinth Level तक के निर्माण को धवस्त किया गया। पूर्व में भी उक्त भूखण्ड के अनाधिकृत निर्माण कार्य को नगर निगम के द्वारा रोकने हेतु आदेश दिया गया था। इसके बावजूद भी दो-तीन दिनों से निर्माण कार्य किया जा रहा था। नगर निगम के संज्ञान में आते ही यह कदम उठाया गया। जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि किसी भी तरह के निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले नगर निगम, हजारीबाग कार्यालय से नक्शा की स्वीकृति करा लें। अन्यथा नगरपालिका अधिनियम 2011 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस अभियान में राज्य सेवा के तीन सहायक नगर आयुक्त मुक्ति किरो, स्मिता किरण, अशोक कुमार हसदा, आलोक नारायण, टाउन प्लानर, संजय कुमार सिंह, कनीय अभियंता, विनय कुमार, सहायक आदि उपस्थित थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *