• Sun. Mar 15th, 2026

आसन्न लोकसभा निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के निमित सेक्टर दण्डाधिकारी बनाये गये।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 19, 2023

 

14-हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को 268 सेक्टर में बांटकर हुई अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति।
21-23 दिसम्बर को जबरा स्थित प्रमण्डलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में होगा प्रशिक्षण।

आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन के मद्देनजर जिले में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। इस क्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। 14-हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत 268 सेक्टर में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए 21-23 दिसम्बर, 2023 को जबरा स्थित प्रमण्डलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि आसन्न लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं, इसी क्रम में सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर प्रशिक्षण हेतु निदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की तिथि से मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि तक सम्बद्ध मतदान केन्द्रों में निर्वाचन प्रबन्धन के लिए सेक्टर दण्डाधिकारी जवाबदेह होंगे। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्व से संबंधित विभिन्न निर्देश दे दिये गये हैं।
उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि को होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में निश्चित रूप से शामिल होने का निर्देश जारी किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *