• Sat. Feb 28th, 2026

आरके ट्रांसपोर्ट के ठेका कर्मी की गाड़ी में शॉट सर्किट के कारण हुई मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2023

 

अंकित केशरी (avn)

 

झरिया:आज दिनांक 20 मई को करीब 4:00 शाम में बीसीसीएल ऐना आउटसोर्सिंग परियोजना में कार्यरत आरके ट्रांसपोर्ट के ठेका कर्मी सुनील कुमार राय सुपरवाइजर( हेल्पर) की गाड़ी में शाट सर्किट से आग लग जाने के कारण मृत्यु होने की सूचना उपरांत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ऐना परियोजना स्थित घटना स्थल पहुंची जहा उन्होंने प्रबंधन के द्वारा माइंस तय मानकों पर कार्य नही होने और मजदूरों की सुरक्षा मानकों पर खामियां देखी और आरके ट्रांसपोर्ट के पदाधिकारियों से मिल कर घटना में रोष जताते हुए कहा कि तय मानक पर काम ना करने के कारण और प्रबंधन की लापरवाही से ही मृतक सुनील कुमार राय की मृत्यु हुई है और प्रबंधन कोल इंडिया प्रावधान के प्रावधान संदर्भ 504 दिनांक 14/01/19 अनुसार 15 लाख का मुआवजा और मृतक के परिवार के सदस्य को नियोजन तत्काल प्रभाव से दिलाया जहा उनके साथ परियोजना में कार्यरत सैकड़ो मजदूर एवं संगठन के कई अन्य नेतागण मौजूद थे जिसके उपरांत आरके ट्रांसपोर्ट ने उनकी सारी शर्तें को मानते हुए कोल इंडिया के प्रावधान संदर्भ संख्या 504 तत्काल उन्हे 15 लाख का चेक मृतक के आश्रित के नाम पर बना कर दिया गया वही श्रीमती सिंह ने संवेदक द्वारा तत्काल सहायता राशि के रूप में 75000 की राशि परिजनों की दिलाई जो पूर्व में दिए गए सहायता राशि से ज्यादा है वही परिवार के सदस्य को जल्द ही नियोजन देने का भरोसा दिलाते हुए श्रीमती सिंह एवं उनके संगठनों के पदाधिकारियों के समक्ष समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जहा इस दौरान मुख्य रूप से संगठन के श्री अभिषेक सिंह श्री अमर सिंह रिंकू सिंह ऐना परियोजना के महाप्रबंधक मनोज कुमार राम के अलावा मृतक सुनील के परिजन मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *