
संवाददाता : बरही

बरही थाना अंतर्गत पंचमाधव के गडलाही मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बरही की ओर से जा रही गैड़ा ट्रेवल्स एवं दूसरी ओर से आ रही ट्रेलर गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों गाड़ियों में घटनास्थल पर भी आग लग गई। आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से यात्रियों ने अपनी जान बचाते हुए बस से बाहर निकले। वही घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने लगी आग को बुझाने में जुट गए तथा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की दोनो गाडियां जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि गैडा ट्रैवल्स गाड़ी संख्या जेएच 02 बीके 0638 हजारीबाग से यात्रियों को भरकर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रही थी। पंचमाधव गडलाही मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रेलर गाड़ी संख्या ट्रेलर गाड़ी संख्या एनएल 01 एई 9157 से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। वही सूचना मिलते ही दमकल गाडी भी घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक दोनो गाडियां जलकर खाक हो गई। घटना लगभग 2:30 बजे की है। भीषण हादसा को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पिछले कई महीनो से बंद है जिसके कारण सिंगल लाइन छोड़ दिया गया है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
