• Thu. Feb 26th, 2026

आमटाल मे धूमधाम से संपन्न हुई, माता गंधेश्वरी की पूजा अर्चना।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 5, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। ‌बलियापुर प्रखंड के आमटाल पंचायत अंतर्गत बनिया टोला में मां गंधेश्वरी की मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित किया गई. जंहा विधि विधान से मां गंधेश्वरी माता की पूजा अर्चना किया गया। आयोजन आमटाल के बनिया समाज के द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है। ज्ञात हो कि बनिया समुदाय बहुल गांव के अलावा घर घर में माता का आह्वान एवं पूजा करने की परंपरा भी है। इसी के साथ वनिक समुदाय के द्वारा अपने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हाल खाता का भी शुभारंभ किया जाता है। इस पर्व के अवसर पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के पुजारी लखीकांता चटर्जी और बिपत्तारिणी चक्रवर्ती ने कहा कि मां गंधेश्वरी देवी की पूजा से भक्तों के विविध ताप से मुक्ति एवं मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। आमटाल बनिया टोला में सुबह से ही पूजा दर्शन एवं प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मानिक चंद्र दे ने बताया कि व्यवसाय में प्रगति एवं समाज में सुख समृद्धि के लिए माता की पूजा आराधना किया जाता है। इस पर्व को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजन में मंदिर समिति से मानिक चंद्र दे, उज्जवल दे, बिट्टू चंद्रा ,गोपीनाथ चंद्रा, चीकू चंद्रा, अभिजीत चंद्र,सत्यजीत चंद्र,अरूप चंद्र, ,प्रसंजित चंद्र,मंटु दे,रवि दे, बिबेक चंद्र,काजल दे,सुदंगशु पॉल, अनुपम दे, वापी चंद्र.साधन हालदार, रंजीत चंद्र,मिंटू दास,बिपिन चंद्र,रंजीत पाल, कालीपदो दास, भावेश डे, गौतम चंद्रा, प्रदीप चंद्र, कार्तिक चंद्रा, उज्जवल चंद्रा, प्रकाश डे,उत्तम कुमार दास,डब्लू दास, अमित चंद्रा, मनोज दत्ता, दुलाल दत्ता, संजय पाल,पतित पावन पाल, द्वारकानाथ चंद्रा, खोखन चंद्रा, विवेक चंद्रा, काजल दे, बिपिन चंद्र, उज्जवल डे,प्रकाश दे, सुनील दास, सत्यजीत चंद्रा, मिंटू चंद्रा, शीतल दत्ता आदि ग्रामीण एवं बनिया समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *