• Fri. Apr 3rd, 2026

आपसी भाई चारा बनाये रखे,जागरूक करने के लिये चितोचक में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 2, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जमुई झाझा -: अक्सर जमीन विवाद में अपने ही सगे रिश्तेदार में वाद विवाद बढ़ जाती है और नौबत थाना और न्यायालय तक पहुंच जाती है जिससे आपसी रिश्ता में दरार आने लगता है। इस विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिये चितोचक बोसबगान में ग्रामीण बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसे देखकर हर कोई बच्चों की प्रस्तुति की सराहना किया। श्रृष्टि यादव,दुलारी,मनजीत,रौबिंस,पीयूष,अमित,कलु,राहुल,सत्यम,कन्हैया आदि ग्रामीण बच्चों ने शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक करते हुये लोगों को आपसी भाई चारा बनाये रखने को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें ग्रामीण बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यह बताने का काम किया कि आये दिन यह देखा जाता है जमीन की लड़ाई दो परिवार को अलग अलग कर देता है। बचपन से जो रिश्ता मजबूत दिखाई देता है वह जमीन विवाद में टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। ग्रामीण बच्चों ने लोगों को बताया कि हम अपने आसपास जो भी विवाद देखते है उसे हमलोग आपस में ही मिलजुलकर समझौता करवा सकते है। इससे समाज में एक अच्छा संदेश लोगों तक पहुंचेगा और आपसी भाईचारा भी कायम रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *