
पदमा प्रखंड के कुटीपीसी पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर के दौरान ग्राम नावाडीह, पंचायत कुटीपीसी, पदमा निवासी सरिता देवी पति चतुर्भुज प्रसाद मेहता को ऑन द स्पॉट सर्वजन पेंशन का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के हाथों स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।सर्वजन पेंशन की स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से पेंशन सूची में नाम दर्ज कराने के लिए परेशान थी। उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार रथ के माध्यम से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम की जानकारी मिली। अपने पंचायत में लगे शिविर में पहुंचकर पेंशन हेतु आवेदन दिया। जिसके बाद उन्हें पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि इस पेंशन की राशि से जीवनयापन में काफी सहायता मिलेगी। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को बहुत-बहुत धन्यवाद।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
