• Sun. Mar 8th, 2026

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बरसोत में लगा शिविर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 9, 2022

 

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड के पंचायत बरसोत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उदघाटन बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव द्वारा किया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी पूनम कुजूर के द्वारा शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों जानकारी की जानकारी ली। इस शिविर में 150 लाभुको के बीच कंबल का वितरण किया गया। नीलांबर पीताम्बर जल समृद्धि योजना के तहत 05 योजना का चयन किया गया। जेएसएलपीएस के द्वारा 26 सखी मंडल के बीच 54,00,000 रुपया का ऋण का वितरण किया गया। बाल विकास परियोजना के तहत सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अन्तर्गत 13 बच्चियों के बीच स्वीकृति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत मनरेगा से आरती देवी के जमीन पर कुक्कुट पालन शेड का स्वीकृति पत्र दिया गया जिसकी प्राक्कलित राशि 264400 रूपया है। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, उपप्रमुख देवलाल कुमार, विधायक प्रतिनिधि छठु गोप, मुखिया मोतीलाल चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टीना रिचा इंदवार , अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवम अन्य कर्मी और जनप्रतिनिधी उपस्थिति थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *