
संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचायत के स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने संसद में पेश किए गए अंतिम बजट को सर्वांगीण विकास का बजट बताया। कहा कि बजट में 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य है। वह साफ तौर पर परिलक्षित हो रहा है. मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने देश में 300 नए आईटीआई, खोले जाने 15 नए एम्स,390 नए विश्वविद्यालय, और नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणाओं का स्वागत करते हुए. इसे नए एवं बुलंद भारत की नई तस्वीर बताया जिसमें आम इंसान की आमदनी में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना तय है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना को शुरू किया था। केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत रेहडी पटरी लगाने वालों को बिना कुछ गिरवी रखें क्रेडिट की सुविधा दी जाती है। इस योजना को करोना महामारी के समय जून 2020 में शुरू किया गया था, पीएम स्वनिधि से 18 लाख वेंडर्स को मदद की गई, जिसकी भरपूर प्रशंसा की गई, 1.40 करोड़ अभ्यर्थियों को स्किल इंडिया के अंतर्गत प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण के तहत रोजगार को प्रोत्साहन दिया गया। वहीं 24 प्रतिशत अभ्यर्थियों को देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्त किया गया। बजट का स्वागत करते हुए मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार गरीबी हटाने के लिए काम कर रही है। सरकार ने चुनौतियों को डटकर सामना किया है। ग्रामीण विकास के लिए योजनाओं को लागू किया है। हर घर जनरल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद की गई है किसानों को सशक्त बनाने पर जोर दिया है ,4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है, पीएम किसान योजना से 11.8 करोड लोगों को आर्थिक मदद मिली है। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून बना है। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहां की लखपति दीदी योजना को विस्तारित किया गया है, तीन नए रेल कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 फ़ीसदी ज़्यादा खर्च किया जाएगा। रक्षा खर्च को भी बढ़ाया गया है, राजकोषीय घाटा 5.1 रहने का अनुमान है, आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा, तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, 2014– 23 के दौरान 596 अरब डॉलर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आया, ब्लू इकोनामी 2.0 के तहत नई योजना शुरू की जाएगी, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा, 50 साल के लिए एक लाख करोड़ के ब्याज मुफ्त लोन दिया जाएगा, लक्ष्यदीप के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया जाएगा, 40 हजार सामान्य रेल कोच वंदे भारत जैसे कोच में बदलेंगे ,सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जाएगा, मात्रा और शिशु देखरेख की योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा, 9 से 14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा, भारत मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनामिक कॉरिडोर के जरिए एक परिवर्तनकारी पहल की गई है, डिफेंस के लिए 6.2 लाख करोड़ का बजट रखा गया है, 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है, 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है, पीएम किसान योजना से 11.8 करोड लोगों को आर्थिक मदद मिली है मनरेगा के लिए 60हजार करोड़ से 86 हजार करोड़ का बजट किया गया है। धनवार पंचायत के मुखिया ने कहा कि बजट में सभी का ख्याल रखा गया है। यह बजट विकास का आईना है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
