• Thu. Feb 26th, 2026

आज २८ जून को विश्व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 27, 2023

 

 

दुनिया भर में हर वर्ष 27 जून को ‘विश्व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस’ मनाया जाता है।

सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यमों के योगदान को मान्यता देने हेतु यह दिवस मनाया जाता है। साथ ही दुनिया में 60-70 प्रतिशत लोगों को रोजगार देने वाला क्षेत्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम स्रोत है।

*>> MSMEs का Full Form <<*

Micro, Small and Medium-sized Enterprises (MSMEs) होता है। जिसे हिन्दी में “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्योग” कहते हैं।

*>> विश्व MSMEs दिवस का इतिहास <<*

अप्रैल 2017 में संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित एक प्रस्ताव के बाद 27 जून को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्यम दिवस के रूप में नामित किया।

मई 2017 में ‘एनहेनसिंग नेशनल केपेसिटीज़ फॉर अनलेशिंग फुल पोटेंशियल्स ऑफ एमएसएमई इन अचीविंग द एसडीजीज़ इन डेवलपिंग कंट्रीज़’ (Enhancing National Capacities for Unleashing Full Potentials of MSMEs in Achieving the SDGs in Developing Countries) नामक एक कार्यक्रम शुरू किया गया।

*>> विश्व MSMEs दिवस का महत्व <<*

कोविड-19 समय में 136 देशों पर पड़ने वाले प्रभावों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र सर्वेक्षण से पता चला है कि 62 फीसदी महिला-नेतृत्व व्यवसाय कोविड के प्रभाव से ठप पड़ गया। वहीं पुरुष नेतृत्व व्यवसाय कम प्रभावित हुआ था।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई प्रकार के सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिससे देश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। छोटे उद्योगों में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। क्योंकि यह छोटे सी जगहों और कम लागत में शुरु किया जा सकता है। इसी महत्व को देखते हुए भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र मिलकर भारत के लोगों को सब्सिडी उपलब्ध करा रहा है।

➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *