

*आज १ जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।*
*भारत में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पुर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 में हुआ था और इसी दिन साल 1962 में 80 वर्ष की उम्र उनका निधन हो गया था। बिधान चंद्र रॉय की गिनती देश के महान चिकित्सकों में की जाती है।*

*भारतीय होने के कारण पहले उन्हें लंदन के अस्पताल में दाखिला नहीं दिया गया था, पर डॉक्टर बिधान हिम्मत हारने वालों में से नहीं थे और लगातार आवेदन करते रहे। आखिरकार 30वीं बार में उनका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया गया। डॉक्टर रॉय इतने मेधावी थे कि दो साल में ही उन्होंने एक साथ फिजिशियन और सर्जन की डिग्री हासिल कर ली। 1911 में बिधान चंद्र रॉय भारत वापस आ गए और सियालदाह में सरकारी डॉक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।*

*डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय जो भी आय अर्जित करते थे वो सब दान कर दिया करते थे। उनकी इसी निस्वार्थ भाव से समाज और देश की सेवा करने के लिए 1 जुलाई को उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।*
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com