
विश्व मानवता दिवस आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है। ये दिन उन सभी लोगों के बलिदान के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने समाज और मानवता की सेवा की है। संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद है कि यह उन सभी महान लोगों को याद रखने के लिए और मानव जाति की भावना को फिर से जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाएगा। 21वीं सदी में इस दिन का महत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि इस भागदौड़ वाली जिंदगी में मानवता की भावना से लोगों से दूर होती जा रही है।
विश्व मानवतावादी दिवस को इराक के महासचिव के विशेष प्रतिनिधि और समाज सेवक सर्जियो विएरा डी मेलो के निधन के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। साल 2003 में 19 अगस्त को बगदाद के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर एक आतंकवादी बमबारी किया गया था, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। इन 22 लोगों में मशहूर समाज सेवक सर्जियो विएरा डी मेलो भी शामिल थे।

सर्जियो विएरा डी मेलो समाज की भलाई और मानवता के लिए कार्य करने के लिए जाने जाते थे। विश्व मानवता दिवस उन सभी लोगों को एक श्रद्धाजंलि देने के लिए मनााय जाता है। दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला लिया था।

*>> इस दिवस को मनाने का उद्देश्य <<*
कोरोना महामारी में हमने देखा कि किस तरह डॉक्टर से लेकर नर्स तक और आम इंसानों ने भी भूख, बेघर लोगों की किस तरह मदद की। ये एक बहुत ही बड़ी मानवता की मिसाल थी। और इतना ही नहीं, हर साल कई देश बाढ़, भूकंप और कई तरह की त्रासदी का शिकार होते हैं तो ऐसे में मानवतावादी लोग ही उनकी मदद को आगे आते हैं। तो ऐसे समय में लोगों से मिल रही किसी भी तरह की मदद वरदान से कम नहीं है। तो ऐसे ही लोगों के जज्बे को सलाम करता है यह दिन। साथ ही दूसरों को भी आगे आने के लिए प्रेरित करता है।
गौरतलब है कि भारत में कई ऐसे नमूने हैं जो भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन मानवता के प्रतिबिम्ब हैं। मदर टेरेसा और महात्मा गांधी दो ऐसे समाज सुधारक थे जिन्होंने भारत में ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता के बारे में जागरूक किया है।
➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
