• Thu. Feb 26th, 2026

आज १५ जून को आषाढ़ प्रदोष व्रत है*हर महीने में दो प्रदोष व्रत आते हैं। आषाढ़ मास का पहला प्रदोष व्रत 15 जून को रखा जाएगा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 15, 2023

 

*यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित हैं। इस दिन उनकी उपासना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।*

*आषाढ़ प्रदोष व्रत 2023: त्रयोदशी तिथि हर महीने दो बार आती हैं और इस प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस महीने आषाढ़ प्रदोष व्रत रखा जाएगा। क्योंकि, फिलहाल, आषाढ़ मास चल रहा है।*

*इस बार प्रदोष व्रत 15 जून को रखा जाएगा। इस दिन गुरुवार होने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की उपासना की जाती है।*

*आइए जानते हैं गुरु प्रदोष व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व।*

*आषाढ़ प्रदोष व्रत तिथि कब होगी आरंभ*

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 15 जून गुरुवार सुबह 8 बजकर 32 मिनट से होगा। इस तिथि का समापन 16 जून शुक्रवार 8 बजकर 39 मिनट पर ही होगा। प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय करना अति उत्तम माना जाता है। ऐसे में प्रदोष तिथि शाम के समय 15 जून को होगी तो व्रत इसी दिन रखा जाएगा।
अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें

*प्रदोष व्रत पूजा के लिए शुभ मुहूर्त*

प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 20 मिनट से लेकर रात के समय 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। ऐसे में पूजा करने के लिए आपके पास पूरा 2 घंटे का समय रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *