• Thu. Apr 2nd, 2026

आज ही के दिन वर्ष 1926 में पारित किया गया था रेलवे श्रम अधिनियम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

 

नयी दिल्ली : देश और दुनिया में 20 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 20 मई का इतिहास जानेंगे।

crescent ad

 

20 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1932 में आज ही के दिन विपिन चंद्र पाल का निधन हुआ था। वह भारत में क्रांतिकारी विचारों के जनक थे।

 

1923 में 20 मई को ही स्टेनली बाल्डविन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे। 1926 में आज ही के दिन रेलवे श्रम अधिनियम पारित किया गया था।

 

1927 सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। 1900 में आज ही के दिन हिंदी जगत की प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म आज ही के दिन हुआ था। 1918 में 20 मई को ही भारत और पाकिस्तान के युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के वीर सैनिक पीरू सिंह का जन्म हुआ था।

 

*20 मई का इतिहास इस प्रकार है:*

 

2011 में आज ही के दिन झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला बनी थीं।

2011 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑइल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की थी।

 

2002 में आज ही के दिन पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।

2001 में 20 मई के ही दिन अफगानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया था।

2000 में आज ही के दिन फिजी में जॉर्ज स्पेट अंतरिम प्रधानमंत्री बने थे।

 

1990 में आज ही के दिन हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी थीं।

1927 में आज ही के दिन सऊदी अरब को ब्रिटेन से फ्रीडम मिली थी।1926 में 20 मई के दिन ही रेलवे श्रम अधिनियम पारित किया गया था।

 

1923 में आज ही के दिन स्टेनली बाल्डविन ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर बने थे।1902 में 20 मई को ही टॉमस एस्ट्राडा पाल्मा देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।

1902 में आज ही के दिन क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिली थी।

 

*20 मई को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति*

 

1900 में आज ही के दिन हिंदी जगत की प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ था।20 मई को हुए निधन

2012 में 20 मई को ही प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ

था।

 

1957 में आज ही के दिन आंध्रा के पहले चीफ मिनिस्टर टी. प्रकाशम का निधन हुआ था।

1932 में आज ही के दिन क्रांतिकारी विचारों के जनक विपिन चन्द्र पाल का निधन हुआ था।

 

1929 में आज ही के दिन राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी थे।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *