
*सोमवती अमावस्या 2024 तिथि- 8 अप्रैल 2024*

शास्त्रों में सोमवती अमावस्या का खास महत्व बताया गया है। इस दिन स्नान-दान करना अत्यंत लाभकारी बताया गया है। इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन विधिपूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की भी पूर्ति होती है।

हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान-दान, पितरों का श्राद्ध आदि करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितर प्रसन्न होते हैं और पूर्वजों के आशीर्वाद से सारे काम पूरे होते हैं। सोमवती अमावस्या के दिन किसी पवित्र तीर्थ स्थललों पर स्नान-दान करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
बता दें कि इस साल सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल, 2024 को पड़ रही है। अगर आप इस दिन गंगा स्नान करने किसी तीर्थस्थल नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें और कुछ न कुछ दान जरूर करें। इससे भी आपको लाभ होगा। तो आइए अब जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और किस विधि के साथ पूजा करना फलदायी रहेगा।
*सोमवती अमावस्या 2024 शुभ महूर्त*
चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आरंभ- 8 अप्रैल 2024 को सुबह 3 बजकर 21 मिनट से
चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि समाप्त- 8 अप्रैल 2024 को रात 11 बजकर 25 मिनट पर
*सोमवती अमावस्या पूजा विधि और महत्व*
चैत्र महीने की अमावस्या सोमवार को पड़ रही है, इसलिए इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने से कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होगी। सोमवती अमावस्या के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ-सुथरे वस्त्र पहन लें। अगर घर में स्नान कर रहे हैं तो नहाने वाले पानी में गंगाजल मिला लें। वहीं अगर संभव हो तो अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करें। स्नान आदि के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इसके साथ ही भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
