• Sat. Feb 14th, 2026

आज पिता दिवस है, जून के तीसरे रविवार को पिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 19, 2022

*आज पिता दिवस है, जून के तीसरे रविवार को पिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।*

जून महीने का तीसरा रविवार दुनिया के हर पिता को समर्पित है। हर वर्ष भारत समेत कई देशों में इस दिन को फादर्स डे यानी पितृ दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बच्चे अपने पिता के लिए इस दिन को खास मनाने की कोशिश करते हैं। यह दिन पिता के प्रति अपने सम्मान को प्रकट करने का है। हमारी जिंदगी में हमारे पिता एक पेड़ की छांव की तरह होते हैं। जब भी बच्चों पर परेशानियां आती हैं तब पिता उनकी परेशानियां दूर कर उन्हें राहत पहुंचाते हैं।*

पिता ना केवल एक पिता होता है बल्कि अपने बच्चे के लिए वो उनका रोल मॉडल, दोस्त, गाइड और हिरो भी होता है। जैसे मां जीवन देती हैं वैसे ही हमारे पिता उस जीवन की अर्थ सिखाते हैं। वह बच्चों को परेशानियों से बचाते भी हैं और उनसे लड़ना भी सिखाते हैं। पिता का महत्व महज कुछ शब्दों में बयान करना असंभव है लेकिन हम उनके प्रति अपना प्रेम, सम्मान और इज्जत जरूर प्रकट कर सकते हैं।*

*1972 में अमेरिका में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाने लगा। इसके बाद से इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगा। भारत में, तो इस दिन को बहुत खास माना जाता है।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *