
ग्रहों की स्थिति: वक्री गुरु राहु के साथ मेष राशि में , चंद्रमा अभी भी मिथुन राशि में हैं। दोपहर के बाद कर्क राशि में स्वग्रही हो जाएंगे। जहां पर शुक्र पहले से विराजमान हैं। वक्री बुध और शुक्र सिंह राशि में, शत्रु क्षेत्री मंगल कन्या राशि में, केतु तुला राशि में और वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष: भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्सव-सा माहौल होगा। भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। अच्छी स्थिति है लेकिन बच्चों के सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम में तू-तू, मय-मय से बचना पड़ेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन: मिलाजुला परिणाम होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। आमदनी का जरिया बना रहेगा। कालीजी को प्राणाम करें।
कर्क: ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता बनी रहेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह: चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ, स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
तुला: व्यापारिक सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान लगभग ठीक रहेगा। कुल मिलाकर सुखद समय है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक: भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु: महिलाओं से ना उलझें। कुछ उंगली उठ सकता है आपके ऊपर। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क ना लें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर: शादी-विवाह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी से चली आ रही तकरार खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। रंगीन बने रहेंगे। लेकिन थोड़ी-सा चंचलता पर ध्यान रखिएगा। कालीजी को प्राणाम करें।
कुंभ: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन: लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। शुभ होगा। जो लोग फिल्मों में काम करते हैं या वात्सल्य रस या श्रृंगार रस के कवि हैं कुछ बहुत अच्छा लिख जाएंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। भावुकता पर काबू रखें। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
