राष्ट्रीय मिति आश्विन 06, शक सम्वत् 1945, भाद्रपद शुक्ला, चतुर्दशी, बृहस्पतिवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 12, रबि-उल्लावल-12, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 28 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहूकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्दशी तिथि सायं 06 बजकर 50 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

crescent ad

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। गर करण प्रातः 08 बजकर 35 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 28 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार अनन्त चतुर्दशी व्रत, मेला-बाबा सोढल (जालंधर), श्री सत्यनारायण व्रत।

सूर्योदय का समय 28 सितंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 28 सितंबर 2023 : शाम में 6 बजकर 11 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 28 सितंबर 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से 2 बजकर 59 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 28 सितंबर 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजे तक। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 59 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक। आज पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है। भद्रा काल का समय शाम 6 बजकर 49 मिनट से अगले दिन 29 सितंबर को सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : आज विधि विधान से गणेश पूजन करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *