• Fri. Jan 2nd, 2026

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आजसू नेता रौशन लाल चौधरी बरी

ByAdmin Office

Mar 14, 2024

 

 

 

2014 में आचार संहिता उल्लंघन मामले में आजसू पर हुआ था मामला दर्ज

 

मैं और दुगनी ऊर्जा के साथ बड़कागांव के लोगों के लिए काम करूंगा : रौशन लाल चौधरी

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव । बड़कागांव आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी और रोशन लाल चौधरी पर बड़कागांव थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत में 2014 विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले को लेकर बड़कागांव थाना कांड संख्या 186/14 आईपीसी 427 6(1) पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके तहत गुरुवार को हजारीबाग कोर्ट के जज सृष्टि कुमारी ने बरी कर दिया है। बरी होते हैं आजसू नेता रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मुझे कानून पर पूरा भरोसा था की एक न एक दिन में निर्दोष साबित जरूर हो जाऊंगा। आगे उन्होंने कहा कि मैं अब और भी दुगुनी ऊर्जा के साथ बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए कार्य करने का काम करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़कागांव प्रखंड आजसू कार्यालय में सप्ताह में 5 दिन उपस्थित होकर बड़कागांव के दबे कुचले ग्रामीण लोगों को सहायता करने का काम कर रहे हैं। राज में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर कर चुकी है और इसी के वजह से आम जनमानस का काम ना ब्लॉक और ना ही थाना अस्पताल में हो रहा है। इसलिए हमारे कार्यकर्ता उनके सहायता के लिए पांच दिन आजसू पार्टी कार्यालय में रहते हैं। हमारा एक ही मिशन है बड़कागांव के एक-एक लोगों तक उनके हक और अधिकार को पहुंचाना।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *