• Thu. Mar 5th, 2026

आखिर विधायक राज सिन्हा ने स्पीकर के पैर पर गिर कर निलंबित विधायकों का निलंबन वापस कराया*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 4, 2022

 

*रांची :*: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें दिन कार्यवाही शुरू होने के पहले स्पीकर के कक्ष बाहर बीजेपी विधायक धरने पर बैठे थे और निलंबित विधायकों का निलंबन वापसी की मांग कर रहे थे।

इसी दौरान जैसे ही स्पीकर रबींद्र नाथ महतो सदन में जाने के लिए अपने कक्ष से बाहर निकले वैसे ही बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने स्पीकर के पांव पकड़ लिए और उनसे बीजेपी विधायकों के निलंबन को वापस लेने का आग्रह किया।

इसके बाद स्पीकर उन्हें आश्वासन देकर आगे बढ़ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने सदन से निलंबित विधायकों की वापसी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद स्पीकर ने सदन से निलंबित बीजेपी के चारों विधायक भानू प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, जयप्रकाश पटेल और रणधीर सिंह के निलंबन वापसी की घोषणा कर दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *