• Sun. Mar 15th, 2026

आखाइन में मां लतोड़ी की पूजा की गई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2023

बलियापुर : बलियापुर प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत के आमटाड़ गांव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां लतोड़ी की पूजा पारंपरिक रूप से की गई। सर्व प्रथम लया बासु राय, भीम राय एवं गोपाल राय के द्वारा मां लतोड़ी की पूजा अर्चना की गई। अहले सुबह से ही लोगों का आना जाना और पूजा करने की परंपरा लगा रहा। सैकड़ों महिलाएं दंडवत करते हुए मां के यहां पहुंचे। पूजा के दौरान मिट्टी का घोड़ा, कबूतर, मुर्गा, बकरा आदि चढ़ाया गया। मेला में झारखंडी संस्कृति नटुआ और झूमर नृत्य का कार्यक्रम किया गया। मेला में मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी महतो भी उपस्थित हुई और पारंपरिक पूजा पद्धति एवं झारखंडी संस्कृति को बचाए रखने की अपील की। क्यों कि झारखंडी मूलवासियों की संस्कृति ही दूसरे संस्कृति से हमें अलग करती है। मौके पर मुखिया कल्पना गोराई, पंसस नमिता देवी, पंसस गीता देवी, उप मुखिया विवेक महतो, संजीत गोराई, स्वपन कुमार महतो, संतोष महतो, मंगल महतो, धीरेन महतो, दशरथ महतो आदि मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *